*जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह की अगवाई में क्षेत्र वासियों ने दिया पुलिस प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रार्थना पत्र
चंद्रकांत सी.पुजारी की रिपोर्ट
देहरादून उत्तराखंड (16 मई 24)
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के समीप बांदल घाटी पिकनिक स्पॉट मालदेवता के निवासियों के साथ हो रही अभद्रता, दुर्व्यवहार, अश्लीलता, नशे बाजी एंव गंदगी के खिलाफ पुलिस प्रशासन को इलाका वासियों ने ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में लिखा है कि, मालदेवता से सिल्ला-शेरकी मोटर मार्ग के समीप बाँदल नदी के आसपास आ रहे कुछ लोगो के द्वारा शराब पीकर आए दिन ऊपर गाँव से आने वाली गाड़ी वालों, सवारियों व लोकल लोंगों के साथ अभद्रता की जा रही है। साथ ही बाँदल नदी जो की आधे देहरादून में पेयजल की आपूर्ति करती है, उसमें भी गंदगी फैलाई जा रही है। आरोप है की इन लोगों के लिए यह नदी पिकनिक स्पॉट बना हुआ है। नदी में ही माँस मदिरा का सेवन किया जा रहा है। साथ ही वापसी के समय इन लोगों के द्वारा शराब के नशे में उटपटांग तरीके से गाडी चलाई जाती तथा, सड़क पर गाड़ी पार्क करने के कारण घंटों तक जाम की स्थिति बन जाती है।
जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह की अगवाई पुलिस प्रशासन ज्ञापन देने वालों मे ललित मोहन उनियाल, ग्राम प्रधान छमरोली रोशन डबराल, राजेश ममगाई, नवीन उनियाल, अजय काला, सुरेंद्र उनियाल आदि मौजूद थे.
*चंद्रकांत सी.पुजारी
स्वाभिमानी संपादक सेवा संघ
(गुजरात प्रदेश प्रभारी - सुरत)
*संकलन*
समता न्यूज नेटवर्क,श्रीरामपूर - 9561174111

