shirdiexpress.com-Breaking | Latest Marathi News com/
Bouncing ball
-->

About Me

"वड्डे ओबन्ना और उनका इतिहास"..!


वड्डे ओबन्ना का जन्म 11 जनवरी को आंध्रप्रदेश के रायलसीमा के रेनाडु क्षेत्र में हुआ था। वड्डे ओबन्ना उस क्षेत्र में वड्डेरा नामक खानाबदोश, घुमंतू जनजाति के हैं।

इस घुमंतू यायावर जनजाति को भारत में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे ओड, वड्डेरा, बोवी, बेलदार,वडार आदि। उस समय, जब भारत का वह हिस्सा ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के नियंत्रण में था, पलेगर्स और कंपनी के बीच के झगड़े का मूल पलेगर्स को दिए गए मुआवजे पर विवाद था। सीडेड क्षेत्र में झगडा पृथक सशस्त्र विद्रोह में बदल गया।

उस क्षेत्र का प्रसिद्ध क्रांतिकारी नरसिम्हा रेड्डी ही रायलसीमा के रेनाडू क्षेत्र में नोस्साम का पालेगर था। दुर्भाग्य से, नरसिम्हा रेड्डी के सैन्याधिकारी वड्डे ओबन्ना द्वारा निभायी गयी बहादुर भूमिका कभी सामने नहीं आई। एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में जिसने वड्डेरा, बोया, चेंचू  जैसे आदिम घुमंतू जातियों को नल्लमाला जंगल के आसपास ब्रिटिश के ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ लड़ाई में कमान सौंपी थी, वड्डे ओबन्ना इस गाथागीत के अनुसार स्वतंत्रता सेनानी के रूप में इतिहास में एक बेहतर स्थान के हकदार हैं। नरसिम्हा रेड्डी, जो वड्डे ओबन्ना के प्रिय मित्र और नायक हुआ करते थे, उनके परिवार को ईस्ट इंडिया कंपनी से सुरक्षित रखने केलिए वड्डे ओबन्ना के लिएगए त्याग और रणभूमि में उनका युद्धनीति को इस देश के इतिहास में अबतक कही नहीं दिखायागया था।

 अब वड्डेरा खानाबदोश, घुमंतू जनजाति जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में वड्डे ओबन्ना जैसे बहादुर नायक दिया था, उसने इस ऐतिहासिक अन्याय को बहुत गंभीरता से लिया है और हर साल 11 जनवरी को वड्डे ओबन्ना जयंती मनाने का फैसला कीया गया है। ऐसे करके हम न केवल खानाबदोश जनजातियों के गौरव को पुनर्स्थापित कर रहे हैं, बल्कि भारत के उन सभी बहुजन जिन्हें भारत के देशभक्ति के इतिहास में उचित श्रेय नहीं दिया गया है उनका भी त्याग पुनर्स्थापित कर रहे हैं। हम विनम्रतापूर्वक हर किसी से वड्डे ओबन्ना के जन्मदिन समारोह में भाग लेने और स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष में अपने पराक्रम और योगदान का प्रसार करने का अनुरोध करते हैं।

*जय वड्डे ओबन्ना! जय वड्डेरा!! जय हिन्द!!!*

Dr. चन्द्रकला जेरिपेटी
789 368 2052
www.vsss.info/obanna
♈♉♊♋♌♍♎♏♐♑♒♓
close