shirdiexpress.com-Breaking | Latest Marathi News com/
Bouncing ball
-->

About Me

4G हुआ पूराना ,अब PMनरेंद्र मोदीजीने 5G किया LAUNCH


PM MODI LAUNCH 5G IN BHARAT :-
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत में 5G सर्विसेस लॉन्च हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2022 की शुरुआत करते हुए देश में 5G सर्विस भी लॉन्च की है. इसके साथ ही देश के कई शहरों में 5G की सर्विस मिलने लगेगी. लॉन्चिंग के साथ भारत भी उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जहां लेटेस्ट जेनरेशन की टेलीकॉम सर्विसेस मिलेंगी. 
इस मौके पर पीएम मोदी 5G नेटवर्क पर वीडियो कॉल की मदद से महाराष्ट्र में स्कूल के बच्चों से बातचीत की. यह कॉल जियो ने नेटवर्क पर की गई थी. इंडियन मोबाइल कांग्रेस की शुरुआत 1 अक्टूबर दिल्ली के प्रगति मैदान में हुई है. यह कार्यक्रम 4 अक्टूबर तक चलेगा. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी पहुंच चुके हैं और विभिन्न कंपनियों को स्टॉल पर उपकरणों के बारे में जानकारी ली. 

आज देश की ओर से, देश की टेलीकॉम इंडस्ट्री की ओर से, 130 करोड़ भारतवासियों को 5G के तौर पर एक शानदार उपहार मिल रहा है. 5G, देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक है. 5G, अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत है. मैं प्रत्येक भारतवासी को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं..
close