चंद्रकांत सी पूजारी / दिल्ली
ह्यूमन राइट काउंसिल इंडिया की ऑनलाइन मीटिंग हुई यह मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत जी की अगवाई में की गई जिसमें पूरे भारत की टीम इनवाइट हुई पूरे भारत की टीम को राष्ट्रीय अध्यक्ष मैडम आरती राजपूत की तरफ से पूरी टीम का स्वागत किया गया और बधाई दी गई उसके बाद जालंधर के अध्यक्ष आनंद शर्मा जी की तरफ से ह्यूमन राइट काउंसिल इंडिया की जानकारी पूरी टीम को दी गई किस तरीके से ह्यूमन राइट काउंसिल इंडिया काम करती है और हमारे पास क्या-क्या अधिकार है और मीटिंग में यह भी बताया गया कि आम आदमी के क्या-क्या अधिकार है और किन अधिकारों के हनन होने पर ह्यूमन राइट काउंसिल इंडिया उन अधिकारों के लिए आवाज उठा सकती है और मीटिंग में यह भी बताया गया कि अगर कोई भी दिक्कत परेशानी हो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी हो हौसला नहीं छोड़ना और आगे बढ़ते रहना है ऐसा कोई भी कार्य नहीं,
जो ह्यूमन राइट काउंसिल इंडिया नहीं कर सकती और अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष मैडम आरती राजपूत जी ने कहा कि इसी तरह हर महीने यह मीटिंग की जाएगी और पूरी टीम का अंत में उन्होंने धन्यवाद किया ।
*संकलन*
समता न्यूज सर्व्हिसेस, श्रीरामपूर - 9561174111

